रूबी कुमारी भी विवाहित हैं और अपने पति से विवाद के चलते अलग रह रही है. बताया जाता है कि रूबी ने अपने पति से अलग होने के लिए व्यवहार न्यायालय बक्सर में मुकदमा दायर किया हुआ है.
- मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित काल भैरव मंदिर में एक-दूसरे को पहनाई माला, भरा सिंदूर
- दोनों पहले से शादीशुदा, अब परिजनों के दबाव के बीच सुरक्षा की मांग
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो महिलाओं ने आपस में शादी कर ली है. मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित काल भैरव मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर और सिंदूर लगाकर वैवाहिक बंधन में बंधने का दावा किया है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है.
जानकारी के अनुसार, संध्या कुमारी और रूबी कुमारी की मुलाकात कुछ समय पहले हुई थी. शुरुआत में दोनों साथ मिलकर सोशल मीडिया के लिए रिल्स बनाती थीं. इसी दौरान उनकी दोस्ती गहरी होती गई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया. दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया और घर से निकलकर मंदिर में शादी कर ली.
रूबी कुमारी ने खुद को पति और संध्या कुमारी ने पत्नी के रूप में स्वीकार किया है. दोनों ने पारंपरिक तरीके से एक-दूसरे को माला पहनाई और सिंदूर लगाया.
मामले में एक और पहलू यह भी सामने आया है कि संध्या कुमारी पहले से शादीशुदा हैं और अपने पति को छोड़ चुकी हैं. वहीं रूबी कुमारी भी विवाहित हैं और अपने पति से विवाद के चलते अलग रह रही है. बताया जाता है कि रूबी ने अपने पति से अलग होने के लिए व्यवहार न्यायालय बक्सर में मुकदमा दायर किया हुआ है.
इस शादी को लेकर दोनों के परिवारों में नाराजगी है और परिजनों द्वारा दबाव बनाए जाने की बात भी सामने आई है. वहीं संध्या और रूबी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है.
पूरे मामले को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
वीडियो :






.png)











0 Comments