गंगा पुल के समीप नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. पहचान होते ही यह स्पष्ट हो गया कि शव उसी लापता सफाईकर्मी का है, जिसकी तलाश की जा रही थी.
![]() |
| गंगा नदी |
- शनिवार से गायब था नगर परिषद कर्मी, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
- पुलिस को गंगा पुल के पास मिला शव, हर पहलू से जांच जारी
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर में दो दिनों से लापता एक सफाईकर्मी का शव सोमवार को गंगा नदी से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन अचानक शव मिलने से मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया.
नगर परिषद में कार्यरत सफाईकर्मी की गुमशुदगी ने आखिरकार दुखद अंत ले लिया. गंगा नदी से उसका शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
मृतक की पहचान सिविल लाइन मठिया मुहल्ला निवासी बोरा (50 वर्ष) के रूप में हुई है. वह पिछले शनिवार की सुबह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया था. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. अंततः उसकी पत्नी उषा देवी ने टाउन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई.
गुमशुदगी की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी थी. इसी बीच सोमवार को गंगा पुल के समीप नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. पहचान होते ही यह स्पष्ट हो गया कि शव उसी लापता सफाईकर्मी का है, जिसकी तलाश की जा रही थी.
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने गंगा पुल से नदी में छलांग लगाई, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि, पुलिस इस मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क है और हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके.






.png)











0 Comments