कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच की अनुभूति हुई. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के अंदर बिहार को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का मजबूत संकल्प दिखता है.
– नेतृत्व से प्रभावित होकर बोले, तेज होगी विकास की रफ्तार
– ‘नए बिहार’ के विजन को आगे बढ़ाने का भरोसा
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के युवा व्यवसायी सह समाजसेवी अमित कुमार सिंह एवं हेमंत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस दौरान दोनों युवा व्यवसायियों ने राज्य के विकास को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है.
अमित कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की जनता की खुशहाली और समृद्धि को अपनी प्राथमिकता बताया है. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के विजन को आगे बढ़ाते हुए राज्य को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा.
वहीं युवा व्यवसायी हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच की अनुभूति हुई. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के अंदर बिहार को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का मजबूत संकल्प दिखता है.
हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप ‘नए बिहार’ के निर्माण के लिए कृतसंकल्पित हैं. उनके नेतृत्व में राज्य में विकास की गति और तेज होने की उम्मीद है, जिससे युवाओं और व्यवसायियों को नए अवसर मिलेंगे.





.png)











0 Comments