कलाकारों को मिलेगा नया मंच, 15 मई को गूंजेगी ‘नाद अर्चना संगीत बैठक’ ..

बताया कि यह आयोजन स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ भारतीय संगीत, कला और संस्कृति के संरक्षण को समर्पित रहेगा. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं.

 





                               


  • संस्कार भारती की बैठक में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने पर बनी रणनीति
  • स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने और भारतीय कला-संस्कृति के संरक्षण पर जोर

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : संस्कार भारती बक्सर जिला इकाई की ओर से रविवार को आयोजित बैठक में जिले की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने तथा कलाकारों के हितों को मजबूत करने को लेकर गहन मंथन किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. मेजर पी.के. पांडेय ने की. इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कलाकारों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 मई 2026, शुक्रवार को ‘नाद अर्चना संगीत बैठक’ का आयोजन किया जाएगा. पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ भारतीय संगीत, कला और संस्कृति के संरक्षण को समर्पित रहेगा. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं.

सदस्यों ने कहा कि संस्कार भारती लगातार जिले में सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य कर रही है. आने वाले दिनों में विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों के लिए कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नई प्रतिभाओं को पहचान मिल सके.

बैठक में संगठन की भावी योजनाओं और सांस्कृतिक आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा हुई. कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सदस्यों के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं.

बैठक में कार्यक्रम संयोजक अभिनव Kumar, कोषाध्यक्ष निकेश पांडेय, महामंत्री गुलशन सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे.














Post a Comment

0 Comments