वीडियो : पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्या मामले की आंच बक्सर तक पहुंची, STF ने हिस्ट्रीशीटर को उठाया ..

पुलिस सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में उससे महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है. इसी सिलसिले में एसटीएफ टीम उसे अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है.





                               



  • पांडेयपट्टी में देर रात दबिश, मुफस्सिल थाने में घंटों चली पूछताछ
  • हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में पहले से दर्ज हैं केस

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : पश्चिम बंगाल के चर्चित पीए हत्याकांड की जांच अब बिहार के बक्सर तक पहुंच गई है. मामले की तह तक जाने में जुटी बंगाल एसटीएफ की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी में छापेमारी कर हिस्ट्रीशीटर विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया. कार्रवाई के बाद इलाके में देर रात तक हलचल बनी रही.

जानकारी के अनुसार, विशाल श्रीवास्तव के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट समेत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में उससे महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है. इसी सिलसिले में एसटीएफ टीम उसे अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो अन्य व्यक्तियों को भी पकड़ा है. 

हालांकि बक्सर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया है कि विशाल श्रीवास्तव को सीधे चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में ही उठाया गया है या किसी अन्य इनपुट के आधार पर कार्रवाई हुई है. उसे पहले मुफस्सिल थाने लाया गया, जहां काफी देर तक पूछताछ चली.

मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि विशाल को किस मामले में हिरासत में लिया गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी बंगाल पुलिस ही दे सकती है. फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस कुछ भी खुलकर बताने से बच रही है.

वीडियो : 















Post a Comment

0 Comments