जिले के सभी नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक बन सकता है.






                               


  • रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • युवाओं व नागरिकों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : मानव सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से द्वारा 31 मई 2026 (रविवार) को प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक सिविल लाइन स्थित रोटरी भवन में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित और पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है.

कार्यक्रम में प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं तकनीकी कर्मियों की देखरेख में रक्त संग्रह किया जाएगा. आयोजन समिति ने बताया कि सभी आवश्यक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाएगा, ताकि रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

के अध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक बन सकता है तथा किसी के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है.

क्लब के सचिव एस. एम. साहिल और कोषाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि यह केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का अवसर है, जिसमें हर स्वस्थ व्यक्ति को भाग लेना चाहिए.

लंबे समय से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है. यह रक्तदान शिविर उसी सेवा भावना को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.