कहा कि बक्सर के नेताओं को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलना जिले के लिए गर्व की बात है. इससे महिला और युवा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा.
- संतोष रंजन राय और मनोज कुमार सिंह बने प्रदेश उपाध्यक्ष
- भाजपा नेताओं ने जताई खुशी, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का शुक्रवार को गठन किया गया, जिसमें बक्सर जिले के कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं. नई टीम में संतोष रंजन राय और मनोज कुमार सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं राजेश कुमार सिन्हा को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र कुमार सिंह को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. नई सूची जारी होने के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.
संतोष रंजन राय और मनोज कुमार सिंह पहले भी प्रदेश मंत्री के रूप में संगठन में कार्य कर चुके हैं. संतोष रंजन राय को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता सुशील राय ने खुशी जताते हुए कहा कि वे पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं. उन्होंने मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है. वे युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं.
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि बक्सर के नेताओं को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलना जिले के लिए गर्व की बात है. इससे महिला और युवा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा.
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि जितेंद्र कुमार सिंह को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से युवाओं में नया उत्साह आया है और संगठन को मजबूती मिलेगी.
भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने कहा कि नई कार्यकारिणी में बक्सर को मिला सम्मान कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी.
प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की नई टीम में सुशील कुमार राय सहित जिले के कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी जगह मिली है.






.png)









0 Comments