वीडियो : चक्रवर्ती चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, वार्ड पार्षदों ने थाने में दिया आवेदन ..

कहा कि चक्रवर्ती चौधरी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है और वह अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं. उन्होंने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि नगर परिषद की विकास योजनाओं से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं.


 





                               


  • 48 घंटे में सार्वजनिक माफी नहीं मांगने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी
  • मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बोले- मानसिक संतुलन खो चुके हैं चक्रवर्ती चौधरी

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर परिषद बक्सर की सशक्त स्थाई समिति चुनाव को लेकर दिए गए बयान के बाद वार्ड पार्षद चक्रवर्ती चौधरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. नगर परिषद के कई वार्ड पार्षदों ने नगर थाना पहुंचकर उनके खिलाफ आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. पार्षदों का आरोप है कि चक्रवर्ती चौधरी द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, भ्रामक और नगर परिषद की छवि धूमिल करने वाले हैं.

आवेदन देने वालों में राहुल कुमार सिंह, हिटलर कुमार सिंह, राजू राय, दीपक सिंह, विनोद माली, चंदन पाठक समेत विभिन्न वार्डों के कई वार्ड पार्षद शामिल रहे. सभी पार्षदों ने कहा कि थाना अध्यक्ष मामले की जांच कर रहे हैं और यदि अगले 48 घंटे के भीतर चक्रवर्ती चौधरी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.

वार्ड पार्षदों का कहना है कि सशक्त स्थाई समिति का चुनाव पूरी तरह नियमों के तहत संपन्न हुआ है और बेवजह सनसनी फैलाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि बिना किसी प्रमाण के भ्रष्टाचार और पैसे के लेन-देन जैसे आरोप लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

इधर, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी ने भी चक्रवर्ती चौधरी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती चौधरी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है और वह अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं. उन्होंने आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा कि नगर परिषद की विकास योजनाओं से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं.

नगर परिषद की राजनीति में इस पूरे विवाद को लेकर माहौल लगातार गर्माता जा रहा है और अब सबकी नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है.

वीडियो : 














Post a Comment

0 Comments