अन्य प्रमुख विद्यालयों का प्रदर्शन फाउंडेशन स्कूल के मुकाबले पीछे रहा है. डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों का अधिकतम प्रदर्शन 94 प्रतिशत तक ही सीमित रहा, जबकि कैंब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों के अंक भी लगभग 94 प्रतिशत के आसपास ही रहे. 

 





                               


  • फाउंडेशन स्कूल के 98% विद्यार्थी सफल, कई छात्रों ने 100 में 100 अंक हासिल किए
  • डीएवी और कैंब्रिज स्कूल के 94% तक सीमित प्रदर्शन को पीछे छोड़ फाउंडेशन ने बनाई बढ़त

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बक्सर में फाउंडेशन स्कूल ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. जिले के अन्य प्रमुख विद्यालयों की तुलना में फाउंडेशन स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त कर बढ़त हासिल की है.

इस बार विद्यालय की छात्रा अनुप्रिया ओझा ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है और पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है. परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला.

सबसे खास बात यह रही कि फाउंडेशन स्कूल का कुल परिणाम 98 प्रतिशत रहा है और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं. वहीं कई छात्रों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है.

इसी बीच जिले के अन्य प्रमुख विद्यालयों का प्रदर्शन फाउंडेशन स्कूल के मुकाबले पीछे रहा है. डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों का अधिकतम प्रदर्शन 94 प्रतिशत तक ही सीमित रहा, जबकि कैंब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों के अंक भी लगभग 94 प्रतिशत के आसपास ही रहे. ऐसे में फाउंडेशन स्कूल के विद्यार्थियों ने सभी को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है.

प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 168 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 98 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं. 20 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक और 40 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं.

विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है. साथ ही कई विद्यार्थियों के जेईई मेन्स में सफल होने और जेईई एडवांस की तैयारी करने की जानकारी भी दी गई है.

वीडियो :