कहा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने का ऐतिहासिक निर्णय लिया. इसके साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और सूचना क्रांति की नींव रखने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रही.
- पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन, युवाओं को बताया उनकी सबसे बड़ी देन
- श्रद्धांजलि सभा में पंचायती राज और सूचना क्रांति में योगदान को किया गया याद
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में बुधवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय ने की.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे. उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और आधुनिक सोच के माध्यम से देश को नई दिशा देने का कार्य किया. उन्होंने कहा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने का ऐतिहासिक निर्णय लिया. इसके साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और सूचना क्रांति की नींव रखने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रही.
उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को समझने वाले नेता थे. राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को भारत सदैव सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करेगा. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तकनीकी, संचार और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके प्रयासों ने देश की दिशा और दशा बदल दी.
कार्यक्रम का संचालन किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने किया. इस दौरान मुख्य रूप से कामेश्वर पाण्डेय, उमा शंकर पाण्डेय, शिवाकांत मिश्रा, संजय दुबे, गुप्तेश्वर चौबे, त्रियोगी नारायण और गुड्डू दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
अंत में युवा अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया.






.png)











0 Comments