बताया कि उज्ज्वला योजना से 11 करोड़ महिलाओं, पीएम आवास योजना से 4 करोड़ परिवारों और आयुष्मान भारत के तहत 60 करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिला है. 





                              


  • विकास और सुरक्षा के संकल्प से बदली देश की तस्वीर
  • बक्सर में आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल पर आयोजित 'बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आज जिला अतिथि गृह में एक विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय टाइगर उपस्थित रहे. प्रेसवार्ता की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की और संचालन जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने किया.


संजय टाइगर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की यात्रा ने देश की तस्वीर और तकदीर दोनों को बदल दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी पूंजी जनता का अटूट विश्वास है. मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मोदी जी ने 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को धरातल पर उतारकर इसे एक जन आंदोलन बना दिया है.


बिचौलियों पर प्रहार और सुरक्षा को मिली मजबूती
मंत्री ने आगे कहा कि बिचौलियों का मार्ग बंद कर डीबीटी के जरिए सीधे 54 करोड़ लोगों को सरकारी अनुदान का लाभ पहुँचाया गया है. उन्होंने देश की मजबूत होती आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत भ्रष्टाचार मुक्त होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है.


कल्याणकारी योजनाओं से बदल रहा है आम जन का जीवन
प्रेसवार्ता के दौरान संजय टाइगर ने विभिन्न योजनाओं के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि उज्ज्वला योजना से 11 करोड़ महिलाओं, पीएम आवास योजना से 4 करोड़ परिवारों और आयुष्मान भारत के तहत 60 करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिला है. उन्होंने इसे केवल आंकड़ों का सफर नहीं, बल्कि एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का शानदार अभियान करार दिया.

प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय के साथ ही धनन्जय त्रिगुण, पुनीत सिंह, निर्भय राय, संध्या पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, रमेश गुप्ता, महावीर गुप्ता, सुनील सिंह, आशानन्द सिंह, अविनाश पाण्डेय, भास्कर सिंह, ज्वाला सैनी, मनीष चौबे और तेज प्रताप छोटे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.