फोरलेन किनारे हथियारों का सौदा नाकाम, पुलिस ने चार को रंगे हाथ दबोचा ..

हथियार लेकर मौके पर पहुंचा था और उसकी बिक्री की तैयारी चल रही थी. उसके साथ मौजूद तीन नाबालिग लड़के भी इस सौदे में शामिल पाए गए. तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया.

AI Image 

 




                              



  • चुरामनपुर के पास गुप्त सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस की छापेमारी
  • देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद, तीन नाबालिग भी मिले शामिल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के औद्योगिक थाना पुलिस ने हथियारों की खरीद-बिक्री की तैयारी कर रहे चार लोगों को पकड़कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. पकड़े गए लोगों में एक युवक के साथ तीन नाबालिग भी शामिल हैं. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध हथियार कारोबार को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुरामनपुर के समीप आरा-बक्सर फोरलेन के उत्तर एक पेड़ के नीचे कुछ युवक हथियार के सौदे के लिए एकत्र हुए हैं. सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया.

पूछताछ और जांच के दौरान यह बात सामने आई कि अहिरौली निवासी अजीत यादव हथियार लेकर मौके पर पहुंचा था और उसकी बिक्री की तैयारी चल रही थी. उसके साथ मौजूद तीन नाबालिग लड़के भी इस सौदे में शामिल पाए गए. तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया.

औद्योगिक थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष मधुबाला भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है तथा न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी बड़े गिरोह या नेटवर्क की संलिप्तता तो नहीं है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जांच के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं.










Post a Comment

0 Comments