वीडियो : बक्सर में पेट्रोल पंप के गोदाम में भीषण आग, लाखों का मोबिल और कई वाहन जलकर खाक ..

स्थानीय लोग जुट गए और अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया. आग की भयावह स्थिति को देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. 





                               




  • चरित्रवन स्थित मां अंबे फ्यूल सेंटर में मची अफरा-तफरी, धुएं का गुबार देख जुटी भीड़
  • अग्निशमन की पांच गाड़ियां पहुंचीं, आग लगने के कारणों की जांच शुरू

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शहर के चरित्रवन स्थित मां अंबे फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप के गोदाम में रविवार की शाम तकरीबन साढ़े 7 बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा करीब 25 लाख रुपये मूल्य का मोबिल जलकर राख हो गया. आग की चपेट में पेट्रोल पंप के समीप खड़ी 5 से 6 चार पहिया गाड़ियां भी आ गईं, जो पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं.

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया. आग की भयावह स्थिति को देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया.

घटना को लेकर पेट्रोल पंप संचालक कमलेश पाल और भाजपा नेता सोनू राय ने अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के देर से पहुंचने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि यदि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच जातीं तो नुकसान कम हो सकता था.

हालांकि मौके पर मौजूद सहायक अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह ने बताया कि दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. फिलहाल हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.  आग किन कारणों से लगी, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है. घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है.

वीडियो : 













Post a Comment

0 Comments