बाजार से लौट रहे युवक को चाकू मारकर लूटने वाले चार आरोपी दबोचे गए, पुलिस ने खोला राज ..

इसी दौरान रास्ते में अज्ञात दो लोगों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और उनके पास रखा मोबाइल फोन व नगद राशि छीनकर फरार हो गए. घटना के अगले दिन 28 जनवरी को सोनवर्षा थाना में मामला दर्ज कराया गया था.


 





                               


  • पांच महीने बाद तकनीकी जांच और मानवीय सूचना से पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  •  छीना गया मोबाइल बरामद, एक विधि विरुद्ध बालक भी निकला मामले में शामिल

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र में बाजार से घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला कर मोबाइल और नगद राशि लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. करीब पांच महीने पहले हुई इस वारदात में पुलिस ने तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है.

पुलिस के अनुसार, यह घटना 27 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है. गिरिधर बरॉव निवासी राहुल कुमार अपने गांव के बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अज्ञात दो लोगों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और उनके पास रखा मोबाइल फोन व नगद राशि छीनकर फरार हो गए. घटना के अगले दिन 28 जनवरी को सोनवर्षा थाना में मामला दर्ज कराया गया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर डुमरांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने लगातार जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई.

जांच के दौरान पुलिस ने कुल चार लोगों को चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन के साथ पकड़ लिया. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस ने सभी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

गिरफ्तार आरोपियों में गिरिधर बरॉव निवासी रितेश कुमार, अगियाव बाजार निवासी विनय प्रकाश सिंह, गिरिधर बरॉव निवासी मिथुन कुमार तथा एक विधि विरुद्ध बालक शामिल है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रितेश कुमार के खिलाफ पहले भी मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज हो चुका है.

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार, डुमरांव अंचल पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार, रामजीत कुमार और सोनवर्षा थाना के सशस्त्र बल की भूमिका महत्वपूर्ण रही.













Post a Comment

0 Comments