लगभग 20.5 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. तस्करों ने शराब को इस तरह छिपाया था कि किसी को शक न हो, लेकिन स्कैनर जांच में पूरी साजिश सामने आ गई.






                               




- वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई में डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

- हरियाणा से भागलपुर जा रही थी खेप, दो तस्कर गिरफ्तार

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जूट के बोरों के बीच छिपाकर शराब की बड़ी खेप बिहार में खपाने की तस्करों की योजना उत्पाद विभाग की सतर्कता के आगे विफल हो गई. जिले की उत्पाद विभाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगभग 20.5 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. तस्करों ने शराब को इस तरह छिपाया था कि किसी को शक न हो, लेकिन स्कैनर जांच में पूरी साजिश सामने आ गई.

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह वाहन जांच अभियान के दौरान वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट के ऊपरी पुल पर एक डीसीएम ट्रक को रोका गया. प्रभारी निरीक्षक मद्यनिषेध कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम ने ट्रक की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई.

पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि शराब की खेप हरियाणा से लाई जा रही थी और इसकी डिलीवरी भागलपुर में की जानी थी. पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब की बोतलों को जूट के बोरों के बीच छिपाकर रखा गया था, ताकि सामान्य जांच में कोई संदेह न हो. हालांकि स्कैनर मशीन से जांच के दौरान संदिग्ध सामग्री दिखाई दी, जिसके बाद पूरा मामला उजागर हो गया.

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के साधपुर थाना क्षेत्र स्थित गिलोह गांव निवासी राहुल सिंह तथा हरियाणा के गुड़गांव जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोड़ा कला निवासी सचिन यादव के रूप में हुई है. उत्पाद विभाग मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटा है.
वीडियो :