शहीद इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम के घर पहुंचा सीआरपीएफ परिवार, परिजनों को दी सहयोग राशि ..

कहा कि साथी जवानों और उनके परिवारों का साथ देना संगठन की प्राथमिकता है. दुख की इस घड़ी में पूरा सीआरपीएफ परिवार शहीद इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम के परिजनों के साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा.


 





                               


  • पूर्व सीआरपीएफ वॉरियर्स एसोसिएशन ने 21 हजार रुपये की श्रद्धांजलि सहयोग राशि सौंपी
  • जवानों ने कहा- हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़ा रहेगा सीआरपीएफ परिवार

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के केसठ गाँव निवासी सीआरपीएफ के शहीद इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम के निधन के बाद मंगलवार को उनके घर पहुंचकर Ex सीआरपीएफ वॉरियर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की. इस दौरान जवानों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरे बक्सर का सीआरपीएफ परिवार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा.

बताया गया कि इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम का बीमारी के कारण 17 मई 2026 को निधन हो गया था. उनके निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी. मंगलवार को वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ Ex सीआरपीएफ वॉरियर्स के सदस्य उनके आवास केसठ पहुंचे और दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व ने कहा कि साथी जवानों और उनके परिवारों का साथ देना संगठन की प्राथमिकता है. दुख की इस घड़ी में पूरा सीआरपीएफ परिवार शहीद इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम के परिजनों के साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव सहयोग किया जाएगा.

मौके पर कोषाध्यक्ष, सचिव, आदि मौजूद रहे.













Post a Comment

0 Comments