फाटकों पर घेराबंदी का काम शुरू कर दिया गया है और आज से इन रेलवे क्रॉसिंग पर आवाजाही बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. ऐसे में ये दोनों फाटक अब धीरे-धीरे लोगों की यादों का हिस्सा बन जाएंगे.
- आरओबी चालू होने के साथ लेवल क्रॉसिंग पर लगेगा स्थायी विराम
- दोनों फाटकों पर घेराबंदी शुरू, जाम और लंबी प्रतीक्षा से मिलेगी राहत
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित इटाढ़ी और चौसा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) अब पूरी तरह तैयार हो चुके हैं. इसके साथ ही वर्षों से लोगों की आवाजाही और इंतजार के गवाह रहे दोनों रेलवे फाटक अब बंद होने जा रहे हैं. फाटकों पर घेराबंदी का काम शुरू कर दिया गया है और आज से इन रेलवे क्रॉसिंग पर आवाजाही बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. ऐसे में ये दोनों फाटक अब धीरे-धीरे लोगों की यादों का हिस्सा बन जाएंगे.
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षण कुंदन कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा मानकों के तहत किसी भी स्थान पर आरओबी निर्माण का उद्देश्य सड़क और रेल यातायात के बीच सीधे संपर्क को समाप्त करना होता है. पुल के संचालन के बाद लेवल क्रॉसिंग को जारी रखना सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं माना जाता है. इसी कारण दोनों रेलवे फाटकों को स्थायी रूप से बंद करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.
वर्षों से इटाढ़ी और चौसा रेलवे फाटक पर लोगों को भारी जाम और लंबी प्रतीक्षा का सामना करना पड़ता था. ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं और लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी. कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी जाम में फंस जाते थे.
अब आरओबी चालू होने के बाद वाहन चालकों को बिना रुके आवाजाही की सुविधा मिलेगी. इससे यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और रेलवे स्टेशन रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का दबाव भी कम होने की संभावना है. स्थानीय लोग अब नए आरओबी के संचालन को लेकर उत्साहित हैं, वहीं वर्षों पुराने इन रेलवे फाटकों के बंद होने को लेकर भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस कर रहे हैं.






.png)









0 Comments