इलाके में लंबे समय से उस मकान में संदिग्ध लोगों के आने-जाने की चर्चा थी. स्थानीय लोगों ने भी इसको लेकर चिंता जताई थी. पुलिस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.
जासो रोड स्थित मकान में गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस, मौके पर की कार्रवाई
लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की चर्चा, मामले की जांच जारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जासो रोड स्थित शिव मंदिर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापेमारी की. पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां कथित रूप से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है. सभी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, इलाके में लंबे समय से उस मकान में संदिग्ध लोगों के आने-जाने की चर्चा थी. स्थानीय लोगों ने भी इसको लेकर चिंता जताई थी. पुलिस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.
इस मामले में मकान मालिक लक्ष्मण पांडे के भाई बंसीधर पांडे द्वारा पुलिस को शिकायत दिए जाने की बात भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि उन्होंने पारिवारिक संपत्ति के कथित गलत उपयोग को लेकर आपत्ति जताई थी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी.
मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर छापेमारी की गई थी. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.






.png)









0 Comments