फोरलेन पर बेलगाम भारी वाहनों से बढ़ी चिंता, कानून के छात्र ने डीएम से लगाई गुहार ..

कहा है कि भोजपुर से बक्सर आने के दौरान पड़री मोड़ से बक्सर गोलंबर तक भारी ट्रकों का कई लेनों में अनियंत्रित परिचालन देखा जा रहा है. इससे छात्र-छात्राओं, बाइक सवारों और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.  

आवेदन देने पहुंचे अभिषेक 





                               




  • पड़री मोड़ से बक्सर गोलंबर तक ट्रकों की लंबी कतार से यातायात व्यवस्था प्रभावित
  • एकल लेन व्यवस्था लागू करने और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : शहर में प्रवेश करने वाले पटना-बक्सर फोरलेन पर भारी वाहनों के अव्यवस्थित परिचालन को लेकर अब आवाज उठने लगी है. सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार और मनमाने ढंग से लेन बदलने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है. इस मुद्दे को लेकर पटना लॉ कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय के छात्र एवं एनएसयूआई बिहार के प्रदेश सचिव अभिषेक मिश्रा ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

अपने आवेदन में अभिषेक मिश्रा ने कहा है कि भोजपुर से बक्सर आने के दौरान पड़री मोड़ से बक्सर गोलंबर तक भारी ट्रकों का कई लेनों में अनियंत्रित परिचालन देखा जा रहा है. इससे छात्र-छात्राओं, बाइक सवारों और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि शहर में प्रवेश करना भी मुश्किल हो जाता है.

उन्होंने कहा कि यह स्थिति कभी भी किसी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है. आवेदन में जिला प्रशासन से मांग की गई है कि भारी वाहनों के लिए तत्काल एकल लेन व्यवस्था लागू की जाए तथा निर्धारित लेन का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए.

इसके अलावा बार-बार नियम तोड़ने वाले चालकों के लाइसेंस निलंबित या जब्त करने तथा मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की भी मांग की गई है. आवेदन में उम्मीद जताई गई है कि प्रशासन आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर जल्द आवश्यक कदम उठाएगा.













Post a Comment

0 Comments