रामरेखा घाट पर गूंजेगा श्रीमद् भागवत का दिव्य रस, 18वें ज्ञान कथामृतोत्सव की तैयारी तेज ..

प्रतिदिन सुबह 6 बजे से यज्ञ, पूजन और हवन का कार्यक्रम होगा, जबकि अपराह्न 3 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा. कथा व्यास के रूप में सिद्धाश्रम धाम चरित्रवन बक्सर के आचार्य श्री पौराणिक जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराएंगे.

 





                               


  • 8 जून से 15 जून तक चलेगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन
  • शोभायात्रा, संत सम्मेलन, कृष्ण जन्मोत्सव और रुक्मिणी विवाह की दिव्य झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : धार्मिक नगरी बक्सर एक बार फिर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होने जा रही है. सर्वजन कल्याण सेवा समिति सिद्धाश्रम धाम, बक्सर की ओर से 18वें दिव्य ज्ञान कथामृतोत्सव के तहत श्रीमद् भागवत कथा सह श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन 8 जून से 15 जून 2026 तक रामरेखा घाट स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर परिसर में किया जाएगा. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और सनातन धर्म प्रेमियों में खास उत्साह देखा जा रहा है.

समिति की ओर से बताया गया कि यह महायज्ञ “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना के साथ विश्व शांति और विश्व बंधुत्व की कामना को समर्पित है. प्रतिदिन सुबह 6 बजे से यज्ञ, पूजन और हवन का कार्यक्रम होगा, जबकि अपराह्न 3 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा. कथा व्यास के रूप में सिद्धाश्रम धाम चरित्रवन बक्सर के आचार्य श्री पौराणिक जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराएंगे.

आयोजन का शुभारंभ 8 जून सोमवार को सुबह 6 बजे भव्य शोभायात्रा और नगर भ्रमण से होगा. इसके बाद संत सम्मेलन, आचार्य पीठ पूजन और भागवत माहात्म्य कथा प्रारंभ होगी. कथा के दौरान भक्ति, मानव जीवन का परम कर्तव्य, भरत चरित्र, समुद्र मंथन, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, पूतना उद्धार, गोवर्द्धन धारण, कंस वध और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह जैसी दिव्य कथाओं का वर्णन किया जाएगा.

विशेष आकर्षण के रूप में 12 जून को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक झांकी तथा 14 जून को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाहोत्सव की भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी. वहीं अंतिम दिन पूर्णाहुति, ब्रह्मभोज और विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है. आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए 7004290779 और 8271189292 पर संपर्क किया जा सकता है.













Post a Comment

0 Comments