वीडियो : बयान पर घमासान : भाजपा महिला मोर्चा ने नितीश कुमार का किया पुतला दहन ..

उन्होंने इतनी घटिया भाषा का प्रयोग किया है जिस भाषा का प्रयोग महिलाएं भी आपस में नहीं करती हैं. बिहार के मुखिया द्वारा इस तरह का महिलाओं पर विवादित बयान देना उनकी मानसिकता को उजागर करता है. 








- मॉडल थाना चौक पर दिखा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आक्रोश
- मुख्यमंत्री नितीश कुमार के इस्तीफे की जोरदार मांग

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला भाजपा महिला मोर्चा ने बिहार के सीएम नितीश कुमार के सदन में पापुलेशन कंट्रोल पर दिए गए वक्तव्य का विरोध करते हुए पुतला दहन कर आक्रोश जताया. भाजपा महिला मोर्चा ने किला मैदान से आक्रोश मार्च निकालते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. 

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शीला त्रिवेदी का कहना था कि सीएम नितीश कुमार कल विधानसभा में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए विवादित बयान दिया था, जिससे सम्पूर्ण महिला समाज अपमानित हुआ है. उन्होंने इतनी घटिया भाषा का प्रयोग किया है जिस भाषा का प्रयोग महिलाएं भी आपस में नहीं करती हैं. बिहार के मुखिया द्वारा इस तरह का महिलाओं पर विवादित बयान देना उनकी मानसिकता को उजागर करता है. 

नगर अध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि सीएम नितीश कुमार ने जिस तरह का बयान दिया है उसे यह साबित हो गया है कि वह मानसिक संतुलन को बैठे हैं. उन्होंने पूरे विश्व की नारियों का अपमान किया है. महिलाओं पर किए गए अभद्र टिप्पणी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा और आगे लगातार उनका विरोध किया जाता रहेगा.

भाजपा जिला महामंत्री पूनम रविदास ने कहा कि नितीश कुमार को 2024 और 2025 दोनों चुनाव में इस तरह के बयान का खामियाजा भुगतना होगा और भाजपा सभी सीटों पर अपना कब्जा जमायेगी क्योंकि इस बयान से उनकी मानसिकता उजागर हुई है और अब यह जनता ठान चुकी है कि नीतीश कुमार के लिए बिहार में नो वैकेंसी है.

फेसबुक वीडियो लिंक : https://fb.watch/oc9PyIXCVh/?mibextid=Nif5oz



Post a Comment

0 Comments