रोहित मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने भाजपा नगर पूर्वी मंडल के महामंत्री ..

पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ज्वाला ने की, जबकि संचालन रोहित मिश्रा ने किया. इस दौरान मंडल प्रभारी व वरीय उपाध्यक्ष निर्भय राय की मौजूदगी में नगर पूर्वी मंडल की नई कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा की गई.








                                           



  • पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुई बैठक में हुई घोषणा
  • संगठन विस्तार के तहत नई कार्यसमिति का गठन

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : भाजपा बक्सर नगर पूर्वी मंडल की रविवार को आयोजित बैठक में रोहित मिश्रा को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई. पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ज्वाला ने की, जबकि संचालन रोहित मिश्रा ने किया. इस दौरान मंडल प्रभारी व वरीय उपाध्यक्ष निर्भय राय की मौजूदगी में नगर पूर्वी मंडल की नई कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए निर्भय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी और अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है. संगठन पर्व के दौरान करोड़ों लोगों ने सदस्यता ली है. कार्यकर्ताओं को संगठन संचालन का दायित्व सौंपा जाना पद नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है.

कार्यसमिति की घोषणा करते हुए मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ज्वाला ने उपाध्यक्ष पद पर सुमित उपाध्याय, रामजी शाह, मुन्ना शर्मा, चंदन पाठक, महावीर गुप्ता और किरण देवी के नामों की घोषणा की. वहीं, रोहित मिश्रा और राजीव वर्मा को महामंत्री बनाया गया. अनीता केसरी, बबिता तिवारी, हनी जायसवाल, मयंक राज कसेरा, मिथुन शिंदे और तारामुनी देवी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया.

कोषाध्यक्ष पद पर राज नारायण राम को मनोनीत किया गया. सोशल मीडिया प्रभारी सत्यम श्रीवास्तव और मीडिया प्रभारी आयुष वर्मा बनाए गए. मुख्य प्रवक्ता के रूप में पंडित अभय और विनय वर्मा को नियुक्त किया गया. वहीं प्रवक्ता पद पर प्रभाकर राय, दीपक केसरी, रामजी वर्मा, पारुल वर्मा, परमेश्वर चौधरी, संतोष कुमार चौबे, अंजनी कुमार दुबे और ओंकारनाथ गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई.

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया.










Post a Comment

0 Comments