रक्तदान बना जीवनदान का संकल्प, बक्सर में महादान शिविर में उमड़ा उत्साह ..

कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन रेखा बन सकता है. उन्होंने बताया कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए “रक्तदान महादान जीवनदान” का संदेश समाज में फैलाना जरूरी है. 




                               


- मारवाड़ी महिला समिति और ब्लड बक्सर के संयुक्त प्रयास से हुआ आयोजन
- 16 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, जागरूकता अभियान ने बढ़ाया उत्साह

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए मारवाड़ी महिला समिति और ब्लड बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में गोयल अतिथि भवन में भव्य रक्तदान महादान जीवनदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 16 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया.

इस शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल तथा मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष लीना गोयल ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी, महिला समिति की सचिव सुनीता केजरीवाल, अंचल प्रमुख ज्योति अग्रवाल, रक्तदान प्रमुख किरण सर्राफ, निशि पोद्दार, उषा गोयल, रुना गोयल, दीपा केजरीवाल, शालिनी सर्राफ सहित ब्लड बक्सर के प्रियेश, रविशंकर शर्मा और भाजपा के सुमित मानसिंहका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

शिविर में तीन महिला रक्तवीरांगनाएं शालिनी सर्राफ, सुविधा करोटिया और दीपा केजरीवाल सहित कुल 16 लोगों ने रक्तदान किया. पुरुष रक्तदाताओं में राकेश गोयल, सनी गोयल, सुधीर सर्राफ, हर्षित सर्राफ, अभिषेक लोहिया, उज्जवल कुमार, अमजद अली, नीरज मानसिंहका, किशन जायसवाल, आदित्य केजरीवाल, अखिलेश राय, रिजवान अंसारी और लालबाबू पांडे शामिल रहे.

अध्यक्ष लीना गोयल ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन रेखा बन सकता है. उन्होंने बताया कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए “रक्तदान महादान जीवनदान” का संदेश समाज में फैलाना जरूरी है. वहीं, सचिव सुनीता केजरीवाल ने रक्तदान के फायदे बताते हुए कहा कि इससे नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है.

रक्तदान प्रमुख किरण सर्राफ ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर करना है. शिविर में रक्तदाताओं को मोमेंटो, अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इस सफल आयोजन में ब्लड बक्सर और ब्लड बैंक के संतोष कुमार, अनुराग कुमार, साहिना समसी, अवधेश जी और मुकेश कुमार का विशेष योगदान रहा.















Post a Comment

0 Comments