श्रद्धांजलि के साथ सहयोग, CRPF के पूर्व इंस्पेक्टर कमल सिंह को साथियों ने दी सम्मानजनक विदाई ..

श्राद्धकर्म के अवसर पर उनके साथ काम कर चुके जवानों और अधिकारियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

कार्यक्रम में मौजूद सीआरपीएफ जवान एवं अधिकारी





                               



श्राद्धकर्म में जुटे पूर्व व कार्यरत जवान, परिजनों को 50 हजार रुपये की सहायता

साथियों ने कहा. सेवा और समर्पण की मिसाल थे कमल सिंह

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के पाण्डेपटी निवासी CRPF से रिटायर्ड इंस्पेक्टर कमल सिंह के निधन के बाद आयोजित श्राद्धकर्म में पूर्व एवं कार्यरत CRPF जवानों और अधिकारियों ने एकजुटता दिखाते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को 50,000 रुपये की सहयोग राशि सौंपी. इस दौरान बड़ी संख्या में उनके साथी मौजूद रहे और उनके योगदान को याद किया गया.

बताया गया कि कमल सिंह का देहांत 24 मार्च 2026 को हो गया था. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी. श्राद्धकर्म के अवसर पर उनके साथ काम कर चुके जवानों और अधिकारियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

इस दौरान पूर्व CRPF सदस्यों में इंस्पेक्टर छोटेलाल सिंह, इंस्पेक्टर महेंद्र राम, इंस्पेक्टर रामजी सिंह, इंस्पेक्टर अशोक कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर अंगद पाण्डेय, इंस्पेक्टर रियाज अहमद, इंस्पेक्टर बरमेश्वर नाथ सिंह, क्रिफ्टो संजय कुमार गोंड और रंजय राय समेत कई लोग उपस्थित रहे.

वहीं, कार्यरत जवानों में मनोज कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार राम, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, लाल जी यादव, पंकज कुमार गुप्ता और शशिकांत दुबे सहित अन्य जवान भी शामिल हुए. सभी ने एक स्वर में कहा कि कमल सिंह का जीवन अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का प्रतीक था, जिसे हमेशा याद किया जाएगा.











Post a Comment

0 Comments