उनके अधिकारों और सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही. पेंशन डायरेक्टर राजबली यादव ने पेंशन, एरियर और अन्य सरकारी लाभों की विस्तृत जानकारी देकर कई शंकाओं का समाधान किया.
- ईसीएचएस के नवनियुक्त डॉक्टरों का भव्य स्वागत, शहीद परिवारों से जुड़ी बेटियों पर जताया गर्व
- ब्रम्हपुर प्रखंड अध्यक्ष बने अजय सिंह, पेंशन व सुविधाओं पर दी गई अहम जानकारी
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की मासिक बैठक उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों पूर्व सैनिकों की मौजूदगी ने संगठन की मजबूती और एकता का संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान ईसीएचएस के नवनियुक्त डॉक्टरों का सम्मान, संगठनात्मक विस्तार और सैनिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा प्रमुख आकर्षण रहे.
स्थानीय फोर सीजन मैरिज हॉल में आयोजित इस बैठक की शुरुआत नए सदस्यों के परिचय सत्र से हुई. सचिव मिथलेश यादव और जयराम सिंह ने संयुक्त रूप से संचालन करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया.
इस अवसर पर ईसीएचएस बक्सर में नवनियुक्त डॉक्टरों और कर्मचारियों का भव्य स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पल्लवी, डॉ. मनीषा मेहता, डॉ. अर्पित कोमल, लैब तकनीशियन कुमारी अर्पिता और रिसेप्शनिस्ट सोनम कुमारी मौजूद रहीं. अध्यक्ष राम नाथ सिंह ने कहा कि डॉ. मनीषा मेहता का शहीद परिवार से होना और सोनम कुमारी का बैटल कैजुअल्टी जवान की पत्नी होना पूरे संगठन के लिए गर्व की बात है.
संगठन के विस्तार के तहत नायब सूबेदार अजय सिंह को ब्रम्हपुर प्रखंड अध्यक्ष चुना गया, जिनका सभी सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया.
बैठक में वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों की एकता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उनके अधिकारों और सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही. पेंशन डायरेक्टर राजबली यादव ने पेंशन, एरियर और अन्य सरकारी लाभों की विस्तृत जानकारी देकर कई शंकाओं का समाधान किया.
अंत में वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. बैठक में सूबेदार मेजर राजेंद्र प्रसाद, फूलबदन सिंह, अवध यादव, मोहन सिंह, जयप्रकाश प्रसाद, हरिकृष्ण पाल, हरे राम सिंह यादव, तारा बाबू सिंह, मोहन गुप्ता, विपिन बिहारी सिंह, रमेश सिंह (कोषाध्यक्ष), जनार्दन सिंह, सुभाष मिश्रा सहित आरा और नावानगर से भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे.






.png)












0 Comments