इस निःशुल्क शिविर में संतान सुख से वंचित दंपतियों को आधुनिक चिकित्सा के जरिए इलाज और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा. साबित खिदमत फाउंडेशन अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है.

- 28 अप्रैल को आयोजित होगा निःशुल्क शिविर, डॉ. नेहा देंगी परामर्श
- बांझपन से जुड़ी हर समस्या का आधुनिक तकनीक से समाधान
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : निसंतान दंपतियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर एक विशेष मेगा कैम्प 28 अप्रैल को साबित खिदमत फाउंडेशन एवं अस्पताल के प्रांगण में आयोजित होने जा रहा है. हरि कृपा आईवीएफ की ओर से लगाए जा रहे इस निःशुल्क शिविर में संतान सुख से वंचित दंपतियों को आधुनिक चिकित्सा के जरिए इलाज और परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा. साबित खिदमत फाउंडेशन अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है.
इस कैम्प में पटना से आईं स्त्री एवं प्रजनन रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा मरीजों की जांच कर उचित इलाज करेंगी. आयोजकों का कहना है कि “समस्या कोई भी हो, समाधान एक ही है – हरि कृपा आईवीएफ”. शिविर में बंद ट्यूब, अनियमित पीरियड, अंडों का न बनना, खराब गुणवत्ता, पुरुषों में शुक्राणु की कमी, बार-बार पेशाब लगना, पेशाब में बदबू, पेट से जुड़ी समस्याएं जैसी बीमारियों का समाधान बताया जाएगा, जो कई बार संतान न होने का कारण बनती हैं.
बताया गया कि इससे पहले भी इस तरह के कई सफल कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे हजारों मरीजों को लाभ मिला है. इन कार्यक्रमों में रोटरी, साबित खिदमत फाउंडेशन, मानव अधिकार से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी रही है.
साबित खिदमत फाउंडेशन ने निदेशक डॉ दिलशाद आलम ने कहा कि फाउंडेशन समाज के गरीब, लाचार और स्वास्थ्य सेवाओं से दूर लोगों की मदद करता रहा है. ऐसे में यह निःशुल्क मेगा कैम्प उन दंपतियों के लिए सुनहरा अवसर है, जो सही इलाज और मार्गदर्शन की तलाश में हैं. उम्मीद है कि इस पहल से कई परिवारों के चेहरे पर खुशियां लौटेंगी.





.png)











0 Comments