जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकार, कवि, गीतकार, संगीतकार, चिकित्सक, अधिवक्ता और समाजसेवी एक मंच पर नजर आएंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना नहीं, बल्कि साहित्य के जरिए समाज को दिशा देने पर भी संवाद स्थापित करना है.
![]() |
| स्व. कुमार नयन (फाइल इमेज) |
- पांचवीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, बुद्धिजीवियों का होगा जमावड़ा
- साहित्य के बदलते दौर पर होगी मंथन, आमजन से शामिल होने की अपील
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार और गजलकार स्वर्गीय कुमार नयन की पांचवीं पुण्यतिथि पर रविवार को शहर में श्रद्धा और विचार का संगम देखने को मिलेगा. ज्योति प्रकाश लाइब्रेरी में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें नमन करने के साथ-साथ समकालीन साहित्य की दिशा और दशा पर गहन चर्चा की जाएगी.
कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में साहित्य की भूमिका, चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित होगी. आयोजन को लेकर जिले के साहित्यिक और बौद्धिक वर्ग में उत्सुकता बनी हुई है.
आयोजकों का कहना है कि कुमार नयन केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे, जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के मुद्दों को मुखरता से उठाया. वे बक्सर की मिट्टी से जुड़े रहे और इसी कारण उन्हें “बक्सर का लेनिन” कहकर भी याद किया जाता है.
इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकार, कवि, गीतकार, संगीतकार, चिकित्सक, अधिवक्ता और समाजसेवी एक मंच पर नजर आएंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना नहीं, बल्कि साहित्य के जरिए समाज को दिशा देने पर भी संवाद स्थापित करना है.
कार्यक्रम के निवेदक अनुराग कुमार एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सार्थक बनाएं और स्वर्गीय कुमार नयन के विचारों को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभाएं.






.png)











0 Comments