वर्चुअल संबोधन के द्वारा मुख्यमंत्री ने विकास की गति बनाए रखने की कहीं बात ..

कहा कि चुनाव में हमारे नेता एवं कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और जो काम हमारी सरकार किया है उसे बताएं. जल जीवन हरियाली को लेकर जो संकल्प सरकार ने लिया है, जैसे नए जल स्त्रोतों का सृजन, चेक डैम का निर्माण, पोखर तालाब का निर्माण उसे पूरा किया जा रहा है. 


- चारों विधानसभा क्षेत्रों में तकरीबन 50 हज़ार लोगों ने सुनी सीएम की बात.
- जिलाध्यक्ष ने कहा जन-जन तक पहुंचाएंगे मुख्यमंत्री का संदेश

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में हज़ारों लोगों को संबोधित किया तथा विकास के कार्यों को गिनाया तथा विकास की गति बरकरार रखने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए सरकार को चुनने की अपील की. 

जदयू जिलाध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा ने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में तकरीबन 50 हज़ार लोग जनसंवाद से जुड़े थे. उन्होंने कहा कि, समाज के अंतिम तबके तक मुख्यमंत्री के संदेश को पहुंचाना है. उपाध्यक्ष रविराज ने कहा कि, सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री द्वारा 15 वर्षो तक किए गए विकास कार्यों की जानकारी घर घर जाकर देंगे. 

वहीं, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रैली में कहा कि चुनाव में हमारे नेता एवं कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और जो काम हमारी सरकार किया है उसे बताएं. जल जीवन हरियाली को लेकर जो संकल्प सरकार ने लिया है, जैसे नए जल स्त्रोतों का सृजन, चेक डैम का निर्माण, पोखर तालाब का निर्माण उसे पूरा किया जा रहा है. किसानों के हक की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, अब खेती के लिए बिजली का कनेक्शन दे रहे हैं. इसके लिए अलग से फीडर लगाया जा रहा है.















Post a Comment

0 Comments