वीडियो: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष बने अजय कुमार ..

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की बक्सर शाखा परिषद की बैठक  रेलवे स्टेशन पर स्थित शाखा कार्यालय बक्सर में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने की. मुख्य अतिथि मण्डलमंत्री एसएसडी मिश्रा, केंद्रीय पदाधिकारी बीरेंद्र यादव, बिंदु कुमार, मनोज कुमार पाण्डेय उपस्थित थे.





-  सोमवार को रेलवे कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई संपन्न
- विंध्याचल शर्मा सहायक सचिव देबाशीष ,यशदेव व आर पी सिंह बने संगठन सचिव


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की बक्सर शाखा परिषद की बैठक  रेलवे स्टेशन पर स्थित शाखा कार्यालय बक्सर में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने की. मुख्य अतिथि मण्डलमंत्री एसएसडी मिश्रा, केंद्रीय पदाधिकारी बीरेंद्र यादव, बिंदु कुमार, मनोज कुमार पाण्डेय उपस्थित थे.
   


बैठक में पूर्व शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय के केंद्रीय पदाधिकारी बनने से रिक्त हुए शाखा अध्यक्ष के पद पर कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चयनित किया गया. साथ ही साथ तीन रिक्त पदों पर क्रमशः विंध्याचल शर्मा को सहायक सचिव,  देबाशीष महतो, आर पी सिंह, यशदेव यादव को संगठन सचिव तथा अजय कुमार के अध्यक्ष बनने पर कार्यकारी अध्यक्ष के रिक्त पद पर एस पी त्रिपाठी का सर्वसम्मति से चयन हुआ.
     
बैठक शुरू होने से पूर्व दानापुर से आये सभी केंद्रीय पदाधिकारी का बैंड बाजे से स्वागत किया गया. बैठक में नीरज कुमार सिंह, अशोक पाण्डेय, अशोक मिश्रा, प्रवीण कुमार, आर के सिंह, मनोज मिश्रा, मनजी यादव, संजीत, संजय कुमार, एस बी राय, राहुल कुमार, प्रियरंजन पाण्डेय, दिवेन्दु पाण्डेय, संजय दुबे, गुड्डू पाण्डेय, गुलाम सरवर, बीरेंद्र यादव, कृत नारायण राय, हरेंद्र कुमार सिंह, रामजी सिंह तथा सुदर्शन राय उपस्थित थे.

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन अपने कर्मचारियों के अधिकार के प्रति प्रयत्नशील है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नव चयनित जिलाध्यक्ष कर्मचारी हित के लिए सदैव संघर्षशील रहेंगे.

वीडियो: 







Post a Comment

0 Comments