वीडियो: जिले भर में रही जन्माष्टमी की धूम, जेल में आयोजित हुआ में भव्य कार्यक्रम, कैदियों में उल्लास ..

श्रीकृष्ण के जन्म स्थल के रूप में विख्यात केंद्रीय कारा में कारा अधीक्षक राजीव कुमार तथा उपाधीक्षक त्रिभुवन सिंह के दिशा निर्देश में बंदियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की. महिला मंडल कारागार में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. 





- आदर्श गौशाला में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
- डुमराँव के बांके बिहारी मंदिर में भी भव्य साज-सज्जा के बीच भक्त कर रहे भगवान का पूजन


बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों की धूम मची रही. मंदिरों घरों तथा सार्वजनिक स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना होती दिखाई दी. नगर के आदर्श गौशाला में जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा की गई. मौके पर गौशाला समिति के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. 



भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्थल के रूप में विख्यात केंद्रीय कारा में कारा अधीक्षक राजीव कुमार तथा उपाधीक्षक त्रिभुवन सिंह के दिशा निर्देश में बंदियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की. महिला मंडल कारागार में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. उल्लास और भक्तिमय माहौल में जेल के अधिकारी कर्मी तथा महिला बंदियों के द्वारा विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण की पूजा की गई. तत्पश्चात जेल में बंद बंदियों के बच्चों ने श्री कृष्ण और राधिका का रूप धर बेहतरीन प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया इसके पूर्व महिला मंडल कारा की अधीक्षक सुश्री शालिनी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. 

डुमराँव स्थित बांके बिहारी मंदिर में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही मंदिर को बेहतरीन तरीके से सजाया गया था तथा श्री कृष्ण जन्म के इंतजार में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते नजर आ रहे थे. नया बाजार आश्रम, बड़ी मठिया, छोटी मठिया, बसांव मठिया के साथ-साथ विभिन्न देव मंदिरों में भक्ति भाव से भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती रही. सभी बेसब्री से भगवान श्री कृष्ण के जन्म का इंतजार कर रहे हैं.

वीडियो: 







Post a Comment

0 Comments