शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर जला, भीषण गर्मी में बिजली ठप ..

कहा कि तापमान लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में बिजली कटौती ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. उनका कहना है कि विभाग को अभिलंब नया ट्रांसफार्मर लगाना चाहिए, ताकि बिजली आपूर्ति जल्द बहाल हो सके.





                               




  • बड़कागांव मानसिंह पट्टी में सुबह की घटना, आपूर्ति बाधित
  • ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी, अधिकारी ने कहा - जल्द बदलेंगे ट्रांसफार्मर 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : के सदर प्रखंड अंतर्गत औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़कागांव मानसिंह पट्टी में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगने से वह क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों के अनुसार इसके बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों के अनुसार रविवार सुबह अचानक ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह घटना हुई, जिससे ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खराब हो गया.

घटना के बाद से गांव की बिजली आपूर्ति बंद है. डॉ सुरेश कुमार शर्मा, संतोष कुमार मिश्र, बृजेश कुमार मिश्र, बबन मिश्र, धर्मदेव मिश्रा, पशुपतिनाथ तिवारी, उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है. पानी की आपूर्ति, पंखा, कूलर जैसी सुविधाएं बाधित हो गई हैं, जिससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है.

ग्रामीणों ने कहा कि तापमान लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में बिजली कटौती ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. उनका कहना है कि विभाग को अभिलंब नया ट्रांसफार्मर लगाना चाहिए, ताकि बिजली आपूर्ति जल्द बहाल हो सके.

72 घंटे के अंदर बदलने का प्रावधान लेकिन जल्द बदला जाएगा ट्रांसफार्मर 

इस मामले में बिजली कंपनी के सहायक अभियंता रवि राज ने बताया कि आज कल अत्याधिक गर्मी पड़ रही है ऐसे में यह आशंका है कि ट्रांसफार्मर के अंदर के पार्ट्स खराब होने की वजह से आग लगी हो. फिलहाल कनीय अभियंता मामले की जांच करने गए हैं. प्रावधान है कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 72 घंटों के भीतर ट्रांसफार्मर बदला जाता है लेकिन ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए इसे सोमवार की दोपहर तक बदलने की कोशिश होगी.

श्रीभगवान मिश्र की रिपोर्ट














Post a Comment

0 Comments