एग्ज़िट पोल : सदर प्रखंड में फुल स्पीड में चली बदलाव की आंधी ..

विभिन्न प्रखंडों के मतगणना से पूर्व एग्जिट पोल दिखाई गए हैं. जो कि परिणाम के बेहद करीब रहे हैं. इस बार सदर प्रखंड के एग्ज़िट पोल भी परिवर्तन के संकेत दे रहे हैं हालांकि, कुछ मुखिया अपनी बेहतर कार्यशैली और लोकप्रियता को भुनाने में कामयाब हो सकते हैं. लेकिन एक बात जो तय दिख रही है उसके अनुसार बदलाव की आंधी जिले के अन्य प्रखंडों से ज्यादा तेज चलेगी.







- सटीक एग्जिट पोल का परिणाम आया सामने
- कल आ जाएगा फाइनल रिजल्ट

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : सदर प्रखंड के कुल 15 पंचायतों के मतदान के बाद अब 13 नवंबर को मतगणना होनी है इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे. बक्सर टॉप न्यूज़ के द्वारा पंचायत चुनाव के दौरान विभिन्न प्रखंडों के मतगणना से पूर्व एग्जिट पोल दिखाई गए हैं. जो कि परिणाम के बेहद करीब रहे हैं. इस बार सदर प्रखंड के एग्ज़िट पोल भी परिवर्तन के संकेत दे रहे हैं हालांकि, कुछ मुखिया अपनी बेहतर कार्यशैली और लोकप्रियता को भुनाने में कामयाब हो सकते हैं. लेकिन एक बात जो तय दिख रही है उसके अनुसार बदलाव की आंधी जिले के अन्य प्रखंडों से ज्यादा तेज चलेगी.


सदर प्रखंड के सभी 15 पंचायतों के मुखिया पद के एग्ज़िट पोल इस प्रकार हैं :

1. कमरपुर पंचायत 
आगे : कलावती देवी
पीछे : बबीता देवी 

2. रहसीचक पंचायत(पांडेयपट्टी) 
आगे : इंदु देवी
पीछे : उमरावती देवी(निवर्तमान)

3. नदांव पंचायत 
आगे : तेजबहादुर सिंह (निवर्तमान)
पीछे : डॉ. रामप्रवेश कुशवाहा
(विक्की चौहान की स्थिति भी ठीक है)

4. महदह पंचायत 
आगे : मंजू देवी
पीछे : पूनम देवी (निवर्तमान)

5. बोक्सा पंचायत 
आगे : रंभी देवी
पीछे : नीलम देवी (निवर्तमान)

6. जगदीशपुर पंचायत 
आगे : शुशीला देवी
पीछे : रमेश यादव
(निवर्तमान मैदान में नहीं हैं)

7. चुरामनपुर पंचायत 
आगे : निर्मल कुमार सिन्हा
पीछे : शशिप्रभा (निवर्तमान)



8. अर्जुनपुर पंचायत 
आगे : विश्वनाथ कुमार
पीछे : शिव वल्लभ राम (निवर्तमान)

9. उमरपुर पंचायत 
आगे : धनंजय मिश्र 
पीछे : वीरेंद्र राय (निवर्तमान)

10. दलसागर पंचायत 
आगे : रानी देवी (निवर्तमान)
पीछे : आशा देवी

11. बरुना पंचायत 
आगे : संदीप पाल
पीछे : परमात्मा खरवार (निवर्तमान)

12. खुंटहा पंचायत 
आगे : धर्मेंद्र सिंह (निवर्तमान)
पीछे : अरुण सिंह

13. करहंसी पंचायत
आगे : रम्भा देवी
पीछे : डेम्पी देवी (निवर्तमान)

14. छोटका नुआंव
आगे : गोरख राम
पीछे : गुड्डू रजक
(निवर्तमान मैदान में नहीं)

15. सोनवर्षा पंचायत 
आगे : गिरधारी साह
पीछे : संतोष ठाकुर (पीछे)


कैसे निकालते हैं एग्ज़िट पोल :

एग्ज़िट पोल चुनावी सर्वे का एक हिस्सा है. जब वोटर अपना वोट डालकर मतदान केंद्र से बाहर निकल रहा होता है तो उससे सवाल किया जाता है कि उसने किसे वोट दिया? इसी प्रक्रिया को व्यापक स्तर पर किया जाता है और बड़े स्तर पर जो नतीजे निकल कर आते हैं. वो एग्ज़िटपोल कहलाता है.

(नोट: एग्जिट पोल्स सर्वे के निष्कर्ष हैं. परिणाम इससे भिन्न हो सकते हैं)





Post a Comment

0 Comments