26 वें स्थापना दिवस पर राजद ने चलाया विशेष सदस्यता अभियान ..

कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को मानते हुए हजारों की संख्या में लोगों ने सदस्यता ली और पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए संकल्प भी लिया. 






- सैकड़ों लोगों को दिलाई गई राजद की सदस्यता
- राजद विधायक शंभू नाथ यादव रहे मौजूद

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : राष्ट्रीय जनता दल के 26 वां स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सदस्यता अभियान का आयोजन नगर के अंबेडकर चौक पर युवा प्रदेश महासचिव बबलू यादव के नेतृत्व में किया गया जिसमें लोगों को राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता दिलाई गई. जानकारी देते हुए बबलू यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को मानते हुए हजारों की संख्या में लोगों ने सदस्यता ली और पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए संकल्प भी लिया. 


सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्मपुर के विधायक शंभूनाथ सिंह यादव, सदस्यता अभियान के प्रभारी वीरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, अंगद मुखिया, सुधीर गुप्ता, अरविंद आजाद, निर्मल कुशवाहा  आशुतोष गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, गोलू कुमार, रामा शंकर कुशवाहा, अजय कुशवाहा, विवेक कुमार, अजीत प्रजापति, जामवंत यादव, सुग्रीव यादव, संजय सिंह, विकास यादव, राजू यादव आदि मौजूद रहे.


















Post a Comment

0 Comments