बिहार में बांका से शुरु होगी भारत जोड़ो यात्रा, बक्सर के छह यात्री होंगे शामिल ..

बताया गया कि देश के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की जो शुरुआत की है उसे भारतीय जनमानस में एक नई चेतना जागी है. समाज से नफरत मिटा कर प्रेम-सद्भावना को स्थापित करने का काम किसी यात्रा ने किया है. इसी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए बांका से गया तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में हो रही है.






- बक्सर पहुंचे प्रमंडलीय पर्यवेक्षक, अधिक से अधिक लोगों से की बांका चलने की अपील
- काफी संख्या में बक्सर के कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे बांका

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : भारत जोड़ो यात्रा आगामी 5 जनवरी से बांका से प्रारंभ होगी तथा भोजपुर के राष्ट्रीय बक्सर में प्रवेश करते हुए कैमूर रोहतास औरंगाबाद होते हुए बोधगया में जाकर समाप्त होगी बक्सर से इस यात्रा में 6 यात्री शामिल हो रहे हैं जिनमें डॉ मनोज पांडेय, दीपक कुमार, गोलू कुमार, गुप्तेश्वर चौबे, रंजन कुमार तथा पवन कुमार भी शामिल होंगे. यह जानकारी सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने कहा कि यात्रा 5 जनवरी को बांका से शुरू हो रही है, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस दौरान बक्सर से भी काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंचेंगे.


यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस जनों को एकजुट करने बक्सर पहुंचे प्रमंडलीय पर्यवेक्षक तथा कुटुंबा विधायक राजेश राम मौजूद थे. इस दौरान पर्यवेक्षक के द्वारा कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए बताया गया कि देश के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की जो शुरुआत की है उसे भारतीय जनमानस में एक नई चेतना जागी है. समाज से नफरत मिटा कर प्रेम-सद्भावना को स्थापित करने का काम किसी यात्रा ने किया है. इसी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए बांका से गया तक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में हो रही है, जिसमें सभी कांग्रेस जनों का सहयोग आवश्यक है. इसी मद्देनजर वह बक्सर पहुंचे हैं. मौके पर कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे.









Post a Comment

0 Comments