आशीष निर्विरोध बने चौसा के व्यापार मंडल अध्यक्ष ..

गुरुवार को सभी सदस्य प्रखंड मुख्यालय पर उपस्थित हुए. जहा प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार द्वारा कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए सभी चयनित अध्यक्ष व सदस्यों को प्रमाण पत्र निर्गत किया गया. 






- तीन बार विफल चौथा में गठन हुआ चौसा व्यापार मंडल 
- सात सदस्यीय टीम भी निर्विरोध हुई चयनित

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : चौसा में तीन बार से व्यापार मंडल का गठन मानक के अभाव में विफल हो जा रहा था लेकिन, चौथी बार में सात सदस्यीय टीम के साथ अध्यक्ष का चयन कर लिया गया. रामपुर पैक्स अध्यक्ष आशीष राय निर्विरोध चौसा के व्यापार मंडल अध्यक्ष बने. उनके साथ सात सदस्यीय टीम भी निर्विरोध चयनित हुई.

पहले से निर्धारित गुरुवार को चौसा व्यापार मंडल का चुनाव की घोषणा थी. गुरुवार को सभी सदस्य प्रखंड मुख्यालय पर उपस्थित हुए. जहा प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार द्वारा कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए सभी चयनित अध्यक्ष व सदस्यों को प्रमाण पत्र निर्गत किया गया. 

तीन बार मानक ने चौसा व्यापार मंडल के गठन में डाला था खलल :

चौसा में नए व्यापार मंडल के गठन में  तीन बार मानक का पूरा न होना गठन में खलल पड़ता रहा. हर बार अध्यक्ष तो बन जाते मगर सात सदस्यों का कोरम पूरा न हो पाता था. नतीजा मानक के अनुरूप नहीं होने के चलते व्यापार मंडल का गठन नही हो पाता था. दरअसल, चौसा में नए व्यापार गठन में कोई मतदाता नही है, इसमे प्रखण्ड के जितने पैक्स है वही मतदाता हैं. जबकि, एक दुग्ध उत्पादक व एक मधुमक्खी पालन केंद्र है. इस तरह चौसा में पैक्सों की संख्या नौ है व दुग्ध उत्पादक व मधुमक्खी पालन को लेकर संख्या ग्यारह है. लेकिन, चौथी बार आशीष राय ने मानक को पूरा करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया. वहीं, सात सदस्यीय टीम भी निर्विरोध चयनित हुई.






Post a Comment

0 Comments