रामनवमी पर बक्सर में निकली भव्य शोभायात्रा

श्रीराम की सजीव झांकियों के साथ श्रद्धालु भक्त नाचते-गाते नजर आए. पूरे नगर में धार्मिक उत्सव का माहौल रहा. शोभायात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम के नारों के साथ आगे बढ़ते गए.









                                           


  • नगर के विभिन्न इलाकों में दिखाई दी श्रद्धा और उत्साह
  • विधायक समेत कई गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : रामनवमी के अवसर पर मंगलवार को नगर के विभिन्न इलाकों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. भगवान श्रीराम की सजीव झांकियों के साथ श्रद्धालु भक्त नाचते-गाते नजर आए. पूरे नगर में धार्मिक उत्सव का माहौल रहा. शोभायात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम के नारों के साथ आगे बढ़ते गए.

शोभायात्रा में सदर विधायक संजय कुमार तिवारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी, भाजपा नेता अमित पांडेय, विजय मिश्रा, प्रदीप दुबे, अमरेंद्र पांडेय, उषा दूबे, रेड क्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी और रक्तवीर के नाम से मशहूर समाजसेवी प्रियेश कुमार भी शामिल हुए. सभी ने नगरवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि बक्सर की पहचान आपसी प्रेम और भाईचारे की रही है.

नगर में हुई पुष्प वर्षा ने शोभायात्रा को और भी मनोहारी बना दिया. श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल और प्रेरणादायक बताया. उनका कहना था कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक माहौल बनता है और सनातन संस्कृति को बल मिलता है.












Post a Comment

0 Comments