कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर बक्सर में समारोह, फहराया ध्वज ..

कहा कि वर्ष 1885 में ए.ओ. ह्यूम के नेतृत्व में दादाभाई नौरोजी, फिरोजशाह मेहता और बदरुद्दीन तैयबजी जैसे महान चिंतकों एवं राष्ट्रभक्तों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी. 




                                         




  • लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प: कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोले डॉ. मनोज पांडेय
  • संघर्ष और बलिदान की विरासत है कांग्रेस: 140वें स्थापना दिवस पर बक्सर में गरजे डॉ. मनोज पांडेय

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई. ध्वजारोहण के पश्चात कांग्रेस पार्टी के आदर्शों को समर्पित जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए.

जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. मनोज पांडेय ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1885 में ए.ओ. ह्यूम के नेतृत्व में दादाभाई नौरोजी, फिरोजशाह मेहता और बदरुद्दीन तैयबजी जैसे महान चिंतकों एवं राष्ट्रभक्तों द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी. कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य देशवासियों को एक मंच पर लाकर अंग्रेजी शासन के खिलाफ संगठित संघर्ष करना, सामाजिक समानता स्थापित करना और सभी जाति, धर्म व वर्ग के लोगों को साथ लेकर देश को आज़ादी की राह पर आगे बढ़ाना था.

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को जन-जन का आंदोलन बनाया. पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे नेताओं ने देश की आज़ादी और एकता के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया. आज़ादी के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने संविधान निर्माण, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय, पंचायती राज व्यवस्था, हरित क्रांति, औद्योगिक विकास, सार्वजनिक क्षेत्र की स्थापना तथा शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर आम जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करें और संगठन को पुनः मजबूती प्रदान करें. किसान कांग्रेस के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भोला ओझा द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कामेश्वर पांडेय, भोला ओझा, संजय कुमार पांडेय, रोहित उपाध्याय, निर्मला देवी, संजय कुमार दुबे, आपसा परवीन, पिंकी कुमारी, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, शबनम खातून, सुनील पांडेय, अकबरी खातून, आबिदा खातून, राकेश यादव, बब्बन तुरहा, राजू यादव, रशीदा खातून, महेंद्र चौबे सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम उत्साह, एकता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ.










Post a Comment

0 Comments