मानवाधिकार बक्सर और रोटरी बक्सर भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और मानवीय कार्य लगातार करते रहेंगे. उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि वे अकेले नहीं हैं और संस्थाएं उनके साथ हैं.
पांच परिवारों को कंबल और आर्थिक सहयोग प्रदान
संकट की घड़ी में छोटी मदद भी बनती है बड़ा सहारा – डॉ दिलशाद आलम
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : मंझरिया गांव में हुए अग्निकांड में पांच परिवारों के घर जलने से हुई भारी जान-माल की क्षति के बाद मानवाधिकार बक्सर एवं रोटरी बक्सर ने पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए सराहनीय पहल की. मौके पर पहुंचकर संस्थाओं की ओर से पीड़ितों को कंबल एवं आर्थिक सहायता प्रदान की गई और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया.
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय बिहार के सचिव डॉ दिलशाद आलम ने कहा कि अग्निकांड जैसी घटनाएं परिवारों को पूरी तरह से झकझोर देती हैं. ऐसे समय में समाज के प्रत्येक जिम्मेदार व्यक्ति और संस्था का दायित्व बनता है कि वे पीड़ितों के साथ खड़े हों. उन्होंने कहा कि यह सहायता भले ही सीमित हो, लेकिन विपत्ति के समय यही छोटी मदद परिवारों के लिए बहुत बड़ा सहारा बन जाती है.
डॉ दिलशाद आलम, जो वर्तमान में रोटरी बक्सर के अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि मानवाधिकार बक्सर और रोटरी बक्सर भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और मानवीय कार्य लगातार करते रहेंगे. उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि वे अकेले नहीं हैं और संस्थाएं उनके साथ हैं.
रोटरी बक्सर के सचिव साहिल ने भी पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग देने की बात कही. रोट्रैक्ट के साथियों ने राहत कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में सहयोग किया.
इस अवसर पर मानवाधिकार बक्सर एवं रोटरी बक्सर के अध्यक्ष डॉ दिलशाद आलम, रोटरी सचिव साहिल, रोट्रैक्ट से राहुल, मनीष कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.




.png)


.png)
.gif)







0 Comments