परीक्षा केंद्र पर भी कुछ परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं मिली. यहां परीक्षार्थियों और प्रशासन के बीच काफी देर तक बहस होती रही. परीक्षार्थियों का दावा था कि वे समय से पहुंचे थे, जबकि प्रशासन का कहना था कि सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय के बाद पहुंचे थे.

- अहिरौली व एमपी हाई स्कूल केंद्र पर हंगामा, 9:10 बजे पहुंचने का दावा कर रहा परीक्षार्थी भी लौटा
- डीएम साहिला ने किया निरीक्षण, नियमों का पालन कराने पर प्रशासन अडिग
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2026 की शुरुआत सख्त प्रशासनिक व्यवस्था के बीच हुई. परीक्षा शुरू होते ही लेट से पहुंचने वाले कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिला, जिससे पहले दिन ही असंतोष और हंगामे की स्थिति देखने को मिली.
अहिरौली मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र पर केसरी निवासी एक परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया. परीक्षार्थी का कहना था कि वह सुबह 9:10 बजे परीक्षा केंद्र पहुंच गया था, बावजूद इसके गेट बंद कर दिया गया. इसी तरह एमपी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर भी कुछ परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं मिली. यहां परीक्षार्थियों और प्रशासन के बीच काफी देर तक बहस होती रही. परीक्षार्थियों का दावा था कि वे समय से पहुंचे थे, जबकि प्रशासन का कहना था कि सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय के बाद पहुंचे थे.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला दंडाधिकारी साहिला निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचीं. इस दौरान कुछ छात्राएं उनकी गाड़ी के सामने आ गईं और अपनी बात रखने का प्रयास किया, हालांकि प्रशासन ने उन्हें समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.
प्रशासन के अनुसार परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे और उनके अभिभावक भी बाहर मौजूद थे. सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू कराई गई.
गौरतलब है कि परीक्षा से पहले 30 जनवरी को समाहरणालय में जिला दंडाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग की गई थी. इसमें साफ निर्देश दिए गए थे कि प्रथम पाली में 9:00 बजे और द्वितीय पाली में 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी.
बक्सर अनुमंडल में 22 और डुमरांव अनुमंडल में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 24302 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं. प्रशासन ने दो टूक कहा है कि इंटर परीक्षा पूरी तरह कदाचारमुक्त और अनुशासित माहौल में ही संपन्न कराई जाएगी.
वीडियो :



.png)


.png)
.gif)







0 Comments