कई विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है, वहीं अन्य विद्यार्थियों ने भी संघर्ष और परिश्रम से सफलता की प्रेरणादायक कहानियां पेश की हैं.
![]() |
| सम्मान प्राप्त करती सिमरन |
- मैट्रिक रिजल्ट में बेटियों का जलवा, कई विद्यार्थियों ने टॉप-10 में बनाई जगह
- 484 से 481 अंकों के बीच शानदार प्रदर्शन, मेहनत की मिसाल बने अन्य विद्यार्थी
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर . बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में बक्सर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है . जिले के कई विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है, वहीं अन्य विद्यार्थियों ने भी संघर्ष और परिश्रम से सफलता की प्रेरणादायक कहानियां पेश की हैं.
![]() |
| अनुपा |
ईशा कुमारी बनी जिले की टॉपर, 7वां स्थान किया हासिल
उच्च माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर की विद्यार्थी ईशा कुमारी ने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य में 7वां स्थान हासिल किया.
लक्ष्मी और मुस्कान ने साझा किया 8वां स्थान
एस गणपति हाई स्कूल चकनी हठीलपुर की विद्यार्थी लक्ष्मी कुमारी और एस एस गर्ल्स हाई स्कूल बक्सर की विद्यार्थी मुस्कान कुमारी ने 483 अंक (96.6 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य में संयुक्त रूप से 8वां स्थान हासिल किया.
सिमरन ने भी लहराया परचम, 9वें स्थान पर रही काबिज
गर्ल्स हाई स्कूल चौसा की विद्यार्थी सिमरन कुमारी ने 482 अंक (96.4 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य में 9वां स्थान हासिल किया.
पूजा और अरुण ने 10वें स्थान पर बनाई जगह
उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोजपुर कदीम, डुमरांव की विद्यार्थी पूजा कुमारी और जी पी हाई स्कूल महदह के विद्यार्थी अरुण रजक ने 481 अंक (96.2 प्रतिशत) प्राप्त कर राज्य में 10वां स्थान हासिल किया.
![]() |
| राजा बाबू यादव |
राजा बाबू यादव ने भी लहराया परचम, 90.4% अंक से बढ़ाया मान
सिमरी प्रखंड के बड़का सिंहनपुरा निवासी ललन यादव और मुन्नी देवी के पुत्र राजा बाबू यादव ने मैट्रिक परीक्षा में 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है . उन्होंने अपनी शिक्षा उच्च माध्यमिक स्कूल छोटका सिंहनपुरा से पूरी की है. राजा बाबू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया. उन्होंने बताया कि उनके पिता कपड़ा दुकान चलाते हैं, जबकि मां गृहणी हैं.
मेहनत की मिसाल बने रवि, 469 अंक से लिखी सफलता की कहानी
जिले के चिलहरी गांव निवासी मजदूर लाल बाबू सिंह और आंगनबाड़ी सेविका अनीता देवी के पुत्र रवि कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 469 अंक प्राप्त कर प्रेरणादायक सफलता हासिल की है. सरकारी विद्यालय में पढ़ाई करने वाले रवि वर्तमान में हाई स्कूल चिलहरी, डुमरांव के विद्यार्थी हैं. आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया.
![]() |
| माता - पिता के साथ रवि |
रवि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग और मार्गदर्शन को दिया. उनका सपना प्रशासनिक अधिकारी बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है. उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं.
जिले में जश्न का माहौल, मेहनत रंग लाई
इन सभी विद्यार्थियों की सफलता से बक्सर जिले में खुशी का माहौल है. अभिभावकों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.






.png)














0 Comments