कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है, बल्कि यह एक पुनीत कार्य है. उन्होंने युवाओं को बक्सर जिले के महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया.
- रेडक्रॉस सोसाइटी व सदर अस्पताल की पहल, युवाओं को किया गया प्रेरित
- बोले डॉ श्रवण तिवारी - रक्तदान से नहीं होती कमजोरी, यह है महादान
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी और सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लड संस्था के प्रियेश समेत कुल 12 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की. इस आयोजन में ब्लड बक्सर की भूमिका काफी अहम रही.
शिविर का उद्घाटन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ श्रवण तिवारी और सिविल सर्जन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस दौरान डॉ तिवारी ने लोगों के बीच रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है, बल्कि यह एक पुनीत कार्य है. उन्होंने युवाओं को बक्सर जिले के महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया.
उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान माना जाता है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया खून किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है. ऐसे में हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान जरूर करना चाहिए.
शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए उन्हें ‘रक्तवीर’ की संज्ञा दी गई और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई. कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तवीरों को डॉ श्रवण तिवारी एवं सिविल सर्जन डॉ शिवकुमार प्रसाद चक्रवर्ती तथा डॉ रामकुमार गुप्ता द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.




.png)


.png)












0 Comments