राजकुमार शर्मा ने स्टेशन रोड स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, कामरेड ज्योति प्रकाश एवं बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वे रामरेखा घाट स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
- पहली बार आगमन पर गोलंबर से रामरेखा घाट तक दिखा उत्साह, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
- मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ कार्यकर्ताओं से संवाद, विकास को बताया पार्टी की प्राथमिकता
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जनता दल यूनाइटेड के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के मंगलवार को बक्सर पहुंचते ही शहर का माहौल राजनीतिक उत्साह से भर गया. पहली बार जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिला मुख्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, जिसमें डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे.
शहर के गोलंबर से लेकर रामरेखा घाट तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया. इस दौरान राजकुमार शर्मा ने स्टेशन रोड स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, कामरेड ज्योति प्रकाश एवं बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद वे रामरेखा घाट स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
मंदिर परिसर में लोहार कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने उनका नागरिक अभिनंदन किया. साथ ही उन्होंने रामेश्वर नाथ मंदिर में भी पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इससे पहले ब्रह्मपुर पहुंचकर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के दर्शन कर उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत आध्यात्मिक माहौल में की.
स्वागत कार्यक्रम में सुदर्शन शर्मा, अशोक शर्मा, रामदेव शर्मा, विनोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं, जदयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य रविराज और युवा जदयू के रविकांत कुशवाहा भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे.
इसके बाद जिलाध्यक्ष का काफिला बाईपास रोड स्थित शिव प्रभा मैरिज हॉल पहुंचा, जहां आयोजित समारोह में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. प्रेसवार्ता में उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड का मुख्य उद्देश्य विकास है और वे संगठन के भरोसे पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे.
कार्यक्रम के समापन के बाद वे डुमरांव के लिए रवाना हुए, जहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.
वीडियो :




.png)


.png)










0 Comments