कहना था कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उद्घाटन से पहले पुल का क्षतिग्रस्त हो जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि जनता को केवल वादों और दावों के सहारे बहलाने की कोशिश की गई है.
- उद्घाटन से पहले पुल क्षतिग्रस्त होने पर सरकार और व्यवस्था पर उठाए सवाल
- बहुजन सेना प्रमुख ने कहा- अब इस दुर्घटना का श्रेय कौन लेगा?
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : इटाढ़ी क्रॉसिंग रेल ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है. अब बहुजन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने भी इस मुद्दे पर सरकार, अधिकारियों और नेताओं पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पुल का उद्घाटन होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह पूरे निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि इस पुल के निर्माण में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है. उन्होंने कहा कि यह पुल बक्सर या बिहार के विकास का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के विकास का प्रतीक बन गया है. उनका कहना था कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उद्घाटन से पहले पुल का क्षतिग्रस्त हो जाना इस बात की ओर इशारा करता है कि जनता को केवल वादों और दावों के सहारे बहलाने की कोशिश की गई है.
उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार पुलों से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी और नेता केवल कमीशनखोरी में व्यस्त हैं, जबकि जनता की सुरक्षा और सरकारी धन के उपयोग पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
बहुजन सेना प्रमुख ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि जांच के दायरे में केवल अधिकारी ही नहीं, बल्कि यदि कोई जनप्रतिनिधि या राजनेता भी शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.
साथ ही उन्होंने सांसद सुधाकर सिंह, विधायक आनंद मिश्र और अन्य नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सभी लोग श्रेय लेने की होड़ में लगे थे, लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि इस घटना की जिम्मेदारी और श्रेय कौन लेता है.






.png)









0 Comments