स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर ऐसे अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. आमजनों से भी अपील की गई है कि वे नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को पुलिस तक जरूर पहुंचाएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
चन्द्र कान्त "निराला"
- गुप्त सूचना पर छापेमारी, घर से बरामद हुआ भारी मात्रा में मादक पदार्थ
- अंतरजिला गिरोह का खुलासा, कार और स्मार्टफोन भी जब्त
बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 78.965 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इस दौरान तीन अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है.
जिले के डुमरांव थाने की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब गुप्त सूचना के आधार पर एक संगठित नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया. एसपी शुभम आर्य को मिली सूचना के अनुसार जंगल बाजार रोड, शक्ति द्वार निवासी छोटे तुरहा अपने घर से अवैध मादक पदार्थों का कारोबार चला रहा था. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई.
इस टीम में डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और छोटे तुरहा के घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया. मौके से छोटे तुरहा के साथ उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डुमरांव नगर निवासी छोटे तुरहा तथा सिकरौल थाना के भदार गांव निवासी भीम कुमार और आरा जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मसाढ गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान सत्येन्द्र कुमार ने खुलासा किया कि वह अपने भाई सुरेंद्र तुरहा के साथ लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त रहा है. उसका भाई फिलहाल जेल में बंद है, लेकिन वह नए सहयोगियों के साथ इस कारोबार को लगातार चला रहा था.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सत्येन्द्र कुमार के खिलाफ पहले से भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 78.965 किलोग्राम गांजा के अलावा एक सफेद रंग की कार और एक कीमती स्मार्टफोन भी जब्त किया है.
इस पूरे मामले पर एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने कहा कि डुमरांव पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर ऐसे अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. आमजनों से भी अपील की गई है कि वे नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को पुलिस तक जरूर पहुंचाएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
वीडियो :






.png)











0 Comments