कई अहम परियोजनाओं को शामिल किया गया है. इनमें मार्केट कॉम्प्लेक्स, सामुदायिक भवन, सामुदायिक शौचालय, बस स्टैंड, रैन बसेरा, पुस्तकालय, सड़क एवं पुल निर्माण, ओल्ड एज होम, पिंक टॉयलेट और अशोक सम्राट भवन प्रमुख हैं.
![]() |
| बैठक में शामिल नगर पंचायत की मुख्य पार्षद व अन्य |
- 79.44 करोड़ के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सामाजिक योजनाओं पर जोर
- बस स्टैंड, मार्केट कॉम्प्लेक्स, रैन बसेरा समेत कई बड़े प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : चौसा नगर पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 79.44 करोड़ रुपये का महत्वाकांक्षी बजट पारित कर विकास को नई दिशा देने का खाका तैयार कर लिया है. इस बजट में शहर की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, नागरिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और सामाजिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे आने वाले समय में चौसा की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है.
बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी ने की, जबकि संचालन कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) रानी कुमारी ने किया. बजट पेश करते हुए वर्ष 2024-25 और 2025-26 (दिसंबर तक) के आय-व्यय का विश्लेषण किया गया और आगामी वर्ष के संभावित संसाधनों का आकलन प्रस्तुत किया गया.
बजट के अनुसार प्रारंभिक शेष राशि करीब 6.40 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है. वहीं आंतरिक राजस्व और केंद्र-राज्य अनुदान को मिलाकर कुल आय 81.14 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसमें से 49.39 करोड़ रुपये पूंजीगत मद में विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे, जबकि 30.05 करोड़ रुपये स्थापना एवं अन्य राजस्व व्यय के लिए निर्धारित किए गए हैं.
नगर के विकास को गति देने के लिए बजट में कई अहम परियोजनाओं को शामिल किया गया है. इनमें मार्केट कॉम्प्लेक्स, सामुदायिक भवन, सामुदायिक शौचालय, बस स्टैंड, रैन बसेरा, पुस्तकालय, सड़क एवं पुल निर्माण, ओल्ड एज होम, पिंक टॉयलेट और अशोक सम्राट भवन प्रमुख हैं.
इसके अलावा छठ महापर्व और दीपावली जैसे आयोजनों की बेहतर व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है.
बजट के अंत में लगभग 8.10 करोड़ रुपये शेष रहने का अनुमान है, जिससे भविष्य की योजनाओं को भी बल मिलेगा. बैठक में सांसद व विधायक प्रतिनिधियों, उप चेयरमैन, वार्ड पार्षदों एवं नगर कर्मियों की उपस्थिति रही.






.png)











0 Comments