प्रगति पत्र के साथ सम्मान का संगम, स्कूल बना उत्सव का केंद्र ..

खास बात रही कि बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और उनकी पढ़ाई में सहयोग करने वाले अभिभावकों को ‘पैरेंट्स ऑफ द ईयर’ अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. 

प्रगति पत्र प्राप्त करते बच्चे

 





                               

  • प्रगति पत्र के साथ सम्मान का संगम, स्कूल बना उत्सव का केंद्र
  • मेडल और ‘पैरेंट्स ऑफ द ईयर’ से बढ़ाया हौसला, बच्चों में दिखा नया उत्साह 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के इटाढ़ी प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय खरहना में वार्षिक परीक्षा के बाद प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाया गया, जहां शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के साथ बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित कर प्रेरणा का अनोखा संदेश दिया गया.

बिहार के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के तहत विद्यालय खरहना में भी बच्चों को उनके वार्षिक परीक्षा का प्रगति पत्र वितरित किया गया. इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और भविष्य की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए.

मेडल और प्रशस्ति पत्र से बढ़ाया उत्साह
विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं के अव्वल विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं अन्य छात्र भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हुए.

‘पैरेंट्स ऑफ द ईयर’ से अभिभावकों का सम्मान
कार्यक्रम की खास बात रही कि बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और उनकी पढ़ाई में सहयोग करने वाले अभिभावकों को ‘पैरेंट्स ऑफ द ईयर’ अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. इससे अभिभावकों में भी अपने दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ी.

नए सत्र के लिए शुभकामनाएं
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

मौके पर प्रधान शिक्षक राकेश कुमार, शिक्षक अजीत राव (आरपी), अतीन्द्र पाल, शिक्षिका आरती कुमारी सहित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे.













Post a Comment

0 Comments