हिन्दी नववर्ष पर उमड़ा मानवता का जज़्बा, 16 युवाओं ने रक्तदान कर बचाई उम्मीद की सांसें ..

बताया कि रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है. साथ ही रक्तदान के दौरान ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और संक्रमण की जांच निःशुल्क की जाती है.






                               


  • “नई सोच-नई परंपरा” अभियान को मिला बल, युवाओं में दिखा उत्साह
  • शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ जागरूकता का संदेश भी दिया गया 

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : हिन्दी नववर्ष की सुबह शहर में सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब ब्लड बक्सर के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 16 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवन की उम्मीद जगाई.

मध्य लोहन्दी भवन, आरएन पथ स्थित नगर परिषद के पीछे आयोजित इस शिविर का उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल और डॉ अशोक कुमार ने किया. इस अवसर पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव श्रवण तिवारी, मनोज जायसवाल, जदयू नगर अध्यक्ष संजय चौधरी और भाजपा के सुमित मानसिंहका समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

शिविर में रक्तविरंगना नेहा केजरीवाल और निधि केजरीवाल के साथ आदिल खान, रवि शंकर, प्रविव रंजन, विवेक शर्मा, विवेक कुशवाहा, राकेश महतो, धर्मेंद्र चौधरी, मोहित उपाध्याय, विजय भूषण सिंह, गौरव जायसवाल, जितेंद्र चौधरी और सोनू गुप्ता ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई. सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

ब्लड बक्सर के संचालक प्रियेश ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी के लिए नई जिंदगी का आधार बन सकता है. उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की.

डॉ अशोक कुमार ने बताया कि रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है. साथ ही रक्तदान के दौरान ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और संक्रमण की जांच निःशुल्क की जाती है, जिससे स्वास्थ्य की स्थिति का भी पता चलता है.

कार्यक्रम के दौरान “नई सोच, नई परंपरा” अभियान के तहत हर शुभ अवसर पर रक्तदान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया. उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने सभी सहयोगियों और रेड क्रॉस टीम का आभार व्यक्त किया.

शिविर को सफल बनाने में आदिल खान, नसीम नायक, राजा बाबू, सुमेघा कुमारी, अंकिता कुमारी, निशा कुमारी तथा ब्लड बैंक के राजन कुमार, सुनील कुमार, अनुराग कुमार, अवधेश जी और मुकेश कुमार की अहम भूमिका रही. संस्था ने जानकारी दी कि अगला रक्तदान शिविर 5 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा.













Post a Comment

0 Comments