वीडियो : स्कूटी समेत सड़क किनारे गिरे मिले युवक की मौ-त ..

माना जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है, क्योंकि पुलिस को वह काली मंदिर के समीप स्कूटी समेत सड़क के किनारे गिरा हुआ मिला था. 

स्वजनों से बात करते पुलिसकर्मी





                               




- राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर हुआ हादसा
- स्कूटी समेत सड़क के किनारे गिरा मिला था युवक

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : सड़क दुर्घटना में नगर के सोहनी पट्टी मोहल्ले निवासी एक युवक की मौत हो गई है. घटना रविवार देर रात हुई है. स्कूटी सवार वह युवक राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप अचेत अवस्था में गिरा मिला, जिसे पुलिस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी. 

मृतक की पहचान सोहनी पट्टी निवासी अवधेश कुमार तिवारी के पुत्र 30 वर्षीय नीतेश कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली वह अस्पताल पहुंचे और इस बात को लेकर हंगामा शुरु कर दिया कि पुलिस के द्वारा इस बात की जांच की जाए कि उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई है.

इस मामले में सदर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सौरभ राय ने बताया कि युवक को जब अस्पताल लाया गया था तो उसे सिर में गंभीर चोट लगी हुई थी. उसकी मृत्यु पहले ही हो चुकी थी. 

उधर औद्योगिक थानाध्यक्ष का कहना है माना जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है, क्योंकि पुलिस को वह काली मंदिर के समीप स्कूटी समेत सड़क के किनारे गिरा हुआ मिला था. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है. 

उधर इस घटना के बाद मृतक के स्वजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.
वीडियो : 












Post a Comment

0 Comments