परंपरा को जीवित रखने की होगी कोशिश, भव्य चैता का होगा आयोजन ..

श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर, सोहनी पट्टी में 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को सायं 7 बजे से दो गोला चैता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे.






                               


रामनवमी पर दो गोला चैता का आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह
31 मार्च को खगाठा स्थित श्रीगौरी शंकर मंदिर परिसर में होगा आयोजन 

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले में श्री रामनवमी के पावन अवसर पर जय श्रीधर बाबा महोत्सव के तहत भव्य सांस्कृतिक आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है. नगर के श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर, सोहनी पट्टी में 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को सायं 7 बजे से दो गोला चैता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे.

आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में प्रसिद्ध व्यास प्रभुनाथ तिवारी एवं सुदर्शन यादव अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में सराबोर करेंगे. चैता गायन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को पारंपरिक और सांस्कृतिक रूप में मनाया जाएगा.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है. इनमें रिन्कू चौधरी, गोलू चौधरी, कन्हैया पटेल, दिवाकर पटेल, बुचन शर्मा, मुकेश चौधरी एवं अशोक चन्द्रवंशी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और मंदिर परिसर को सजाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं.

कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी राजेश यादव द्वारा किया जाएगा. आयोजन समिति में बब्लू चौधरी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दशरथ चौधरी, जितेन्द्र कुमार, कमलेश शर्मा, गुड्डू वार्ड पार्षद, प्रदीप शर्मा एवं मो० रिजवान भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को भव्य बनाने की अपील की है.













Post a Comment

0 Comments