वीडियो : सीबीएसई 10वीं में फाउंडेशन स्कूल का जलवा: 100% रिजल्ट, 98% अंक लाकर आराध्या बनी टॉपर, नव्या सेकेंड टॉपर ..

उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया. साथ ही उन्होंने सीबीएसई द्वारा लागू दो परीक्षा प्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि छात्र अब अपने अंकों में सुधार का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं.




                               


  • एक-तिहाई विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल कर रचा नया कीर्तिमान
  • 185 में 185 छात्र सफल, औसत परिणाम भी पिछले वर्ष से बेहतर

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं परीक्षा के घोषित परिणाम में फाउंडेशन स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नया मानदंड स्थापित किया है. विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी 185 विद्यार्थी सफल घोषित हुए. खास बात यह रही कि कुल विद्यार्थियों में से 67 ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जो लगभग एक-तिहाई है.



इस वर्ष विद्यालय की छात्रा आराध्या कुमारी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. आराध्या ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) में 100 प्रतिशत अंक तथा विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में 99 प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. वहीं नव्या पाठक ने 96 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें हिंदी विषय में उसे सर्वाधिक 98 अंक मिले.

अन्य सफल विद्यार्थियों में कार्तिक (95.6%), करण सिंह (94.6%), अर्चना कुमारी (94.4%), मोहित प्रसाद (94.4%), खुशबू टुडू (94.2%), श्री सिंह (93.8%), संदीप कुमार (93.8%), दिव्या कुमारी (93.4%), ईशान कुमार (92.4%), राधा किशन (92.2%), साक्षी कुमारी (92%), प्रतिभा कुमारी (91.8%), आदित्य राज (90.8%), रिया कुमारी (90.6%), काजल कुमारी (90.4%), सुप्रिया कुमारी (90.4%) एवं आशुतोष कुमार (90.4%) सहित कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष औसत परिणाम 73.85 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.45 प्रतिशत अधिक है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया. साथ ही उन्होंने सीबीएसई द्वारा लागू दो परीक्षा प्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि छात्र अब अपने अंकों में सुधार का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं.

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, फाउंडेशन स्कूल लगातार जिले को मेधावी विद्यार्थी, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, अनुशासित एनसीसी कैडेट्स और नवाचार के क्षेत्र में उभरते युवा दे रहा है. इस अवसर पर एस के दुबे, अनिल ओझा, रामायण राय, बीरेंद्र प्रधान, सरोज सिंह, मीना श्रीवास्तव, अमित, चंदन, अजय तिवारी, राजेश पंडित सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. सभी ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

वीडियो :  













Post a Comment

0 Comments